By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पार्टी के मंत्रियों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोहाली में मनाया जश्न
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Politics > आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पार्टी के मंत्रियों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोहाली में मनाया जश्न
PoliticsPunjab

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पार्टी के मंत्रियों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोहाली में मनाया जश्न

Talk Hindustan
Last updated: 2023/04/12 at 7:17 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पार्टी के मंत्रियों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोहाली में मनाया जश्न
SHARE

चंडीगढ़, 12 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर बुधवार को जहां देश के सभी राज्य और जिला कार्यालयों में जश्न मनाया गया,वहीं इसी खुशी में मोहाली में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आप सरकार के मंत्री,पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मेहनत को सलाम किया और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।उन्होंने कहा कि हमारे देश की जनता आम आदमी पार्टी पर भरोसा करती है और उनके इसी प्यार और विश्वास ने पार्टी को नई ऊंचाईयों तक पहुँचाया है। 

राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आम आदमी पार्टी अब सभी राज्यों में आसानी से चुनाव लड़ सकेगी। पूरे देश में ‘झाड़ू’ को आप के पार्टी चिन्ह के रूप में मान्यता मिली है। मंत्री अनमोल गगन मान ने आगे कहा कि अब पार्टी और उसकी भ्रष्टाचार विरोधी विचारधारा देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी। जल्द ही आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।  केजरीवाल के रूप में हमारे देश को एक शिक्षित और जनहितैषी नेता मिलेगा।

वहीं “आप” पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आज अन्य राजनीतिक पार्टियां सिमट रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी अपनी जनहितैषी नीतियों की वजह से फल-फूल रही है और तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब सभी राज्यों के लोग आप की ओर देख रहे हैं और पारंपरिक राजनीतिक दलों के भ्रष्ट शासन को समाप्त करने के लिए तैयार हैं।

बरसट ने कहा कि इस असाधारण मील के पत्थर को हासिल करने के बाद “आप” महज दस वर्षों में दो राज्यों में सरकार बनाने के साथ गुजरात और गोवा में विधायक और 10 राज्यसभा सदस्यों के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

बरसट ने कहा कि देश की राष्ट्रीय पार्टी बनने के साथ ही अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मेक इंडिया नंबर-1 का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों से क्रांतिकारी पार्टी का सदस्य बनने के लिए 9871010101 पर मिस कॉल देने की अपील कर रहे हैं।

इस मौके पर उनके साथ विधायक दलजीत सिंह भोला, विधायक हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक रूपिंदर हैप्पी, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक तरनजीत सोंध, चेयरमैन सनी अहलूवालिया, सचिव शमिंदर सिंह खिंडा, प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग,चेयरमैन नील गर्ग, मोहाली जिला अध्यक्ष प्रभजोत कौर,चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही,चेयरमैन परमिंदर गोल्डी और पीयू प्रेजिडेंट आयुष खटकड़ और हजारों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बोपाराय कलां, बस्ती कंगकलां, कंग खुर्द और मुरादपुर की पंचायतों के सरपंचों,पंचों सहित सैंकड़ों लोग ‘आप’ में हुए शामिल बोपाराय कलां, बस्ती कंगकलां, कंग खुर्द और मुरादपुर की पंचायतों के सरपंचों,पंचों सहित सैंकड़ों लोग ‘आप’ में हुए शामिल
Next Article भाजपा ने जालंधर उप चुनाव के लिए इंदर इकबाल सिंह अटवाल को बनाया प्रत्याशी भाजपा ने जालंधर उप चुनाव के लिए इंदर इकबाल सिंह अटवाल को बनाया प्रत्याशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?