By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: होशियारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों रखा नींव पत्थर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Politics > होशियारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों रखा नींव पत्थर
PoliticsPunjab

होशियारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों रखा नींव पत्थर

Talk Hindustan
Last updated: 2023/11/18 at 7:55 PM
Talk Hindustan
Share
7 Min Read
होशियारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों रखा नींव पत्थर
SHARE
भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल की ‘विकास क्रांति’ रैली को लोगों द्वारा भरपूर समर्थन
पंजाब हर क्षेत्र में कर रहा है अतुल्नीय विकास: मुख्यमंत्री
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए अथक काम करने के लिए भगवंत सिंह मान को सराहा
विकास और खुशहाली की इस रफ़्तार को जारी रखने के लिए लोगों का समर्थन मांगा
होशियारपुर, 18 नवंबरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की आज यहाँ ‘विकास क्रांति’ रैली में लोगों के भारी एकत्रीकरण ने राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासोन्मुखी योजनाओं को मिले रहे भरपूर समर्थन की गवाही भरी।

होशियारपुर के लोगों को तोहफ़े के तौर पर 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन/नींव पत्थर रखने के ऐलान के बाद एकत्रीकरण को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है जब समूचे कंडी क्षेत्र की किस्मत बदल रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देंगे और लोगों के जीवन में खुशहाली लाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारें इस क्षेत्र को अनदेखा करती रही हैं, परन्तु उनकी सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने अरविन्द केजरीवाल को एक महान और क्रांतिकारी नेता बताया जिसने आम आदमी को भारतीय राजनीति केंद्रीय मंच पर लाने का हौसला किया है। उन्होंने कहा कि यह न तो कोई राजनैतिक रैली है और न ही शक्ति प्रदर्शन, बल्कि यह समागम पूर्ण रूप में होशियारपुर के विकास को समर्पित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज राज्य के कोने-कोने में बेमिसाल विकास देखने को मिल रहा है और यह आम आदमी सरकार केवल 18 महीनांे के शासन का नतीजा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अस्पतालों, स्कूलों में मुकम्मल तौर पर तबदीली देखने को मिल रही है और आम आदमी की भलाई के लिए नये मैडीकल कालेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसले उन लोगों की तरफ से ही लिए जा रहे हैं, जो ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं से अवगत हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि रिवायती राजनैतिक पार्टियों ने राज्य को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है और अब वह बेशर्मी से नैतिकता का राग अलापने लगीं हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने अफ़सोस जताया कि आज़ादी के 75 सालों में राज्य में सिर्फ़ तीन मैडीकल कालेज खोले गए जबकि अब आने वाले एक साल में राज्य में पाँच और मैडीकल कालेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में राज्य के हर जिले में एक मैडीकल कालेज होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य के लोगों को मानक इलाज और डाक्टरी शिक्षा मुहैया करवाई जायेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को मुकाबला परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के लिए आठ हाई-टेक सैंटर खोल रही है। भगवंत मान ने कहा कि यह केंद्र नौजवानों को यू. पी. एस. सी. की परीक्षा पास करने और राज्य और देश में नामवर पदों पर बैठने के लिए मानक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य नौजवानों को उच्च पदों पर बिठा कर सेवा करना यकीनी बनाना है।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि 26 जनवरी तक तहसील और ज़िला स्तर तक राज्य के सभी अस्पतालों को एक्स-रे मशीनों के साथ लैस कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस तक सभी अस्पतालों में ऑपरेटरों समेत यह सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि लोगों की लूट को रोकने के लिए डाक्टरों द्वारा लिखीं सभी दवाएँ भी अस्पताल में ही उपलब्ध होंगी।
इस दौरान एकत्रीकरण को संबोधित करते हुएदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार का साथ देने के लिए लोगों से पूर्ण सहयोग की माँग की। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और खुशहाली की गति को बरकरार रखना समय की ज़रूरत है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए मिसाली प्रयास किये जा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों को समरण करवाया कि पद संभालने के उपरांत न तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और न ही कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कभी भी होशियारपुर आने की जहमत उठायी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने भी होशियारपुर से संसद मैंबर बन कर कभी भी इस क्षेत्र की तरफ फिर नहीं देखा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में नयी ऊँचाईयों को छू रहा है जोकि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के रूप में पंजाब को अब तक का सर्वाेत्तम मुख्यमंत्री मिला है क्योंकि वह समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में तेज़ी के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है जोकि बेमिसाल उपलब्धी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों को स्कूल आफ एमिनेंस में बदलने के लिए भगवंत सिंह मान का नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोई भी प्राईवेट स्कूल इन सरकारी स्कूलों का मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि सभी सरकारी स्कूलों की इसी तरह नुहार बदली जायेगी। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पिछले 18 महीनों के दौरान भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में हर क्षेत्र में बड़ी क्रांति लाई है जबकि पिछली सरकारों में से किसी ने भी इस संबंधी कभी नहीं सोचा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही नागरिक केंद्रित सेवाएं लोगों के घर-घर तक पहुँचाने की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की ड्योढ़ी पर यह सेवाएं देने से उनको आसानी से अपने प्रशासनिक काम करवाने में मदद मिलेगी। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद यह यकीनी बनाना है कि लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाओं का लाभ लेने में किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनावो को लेकर CM भगवंत मान की सभी सीटें जीतने की भविष्यवाणी लोकसभा चुनावो को लेकर CM भगवंत मान की सभी सीटें जीतने की भविष्यवाणी
Next Article जालंधर-चिंतपूर्णी हाईवे का मुआवज़ा वितरण घोटाला: 64 करोड़ के घोटाले के दोष अधीन 42 और नये दोषी नामज़द, विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 8 दोषी गिरफ़्तार जालंधर-चिंतपूर्णी हाईवे का मुआवज़ा वितरण घोटाला: 64 करोड़ के घोटाले के दोष अधीन 42 और नये दोषी नामज़द, विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 8 दोषी गिरफ़्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?