कपूरथला(गौरव मढ़िया )विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रधान और पार्षद नरिंदर मंसू को सीनियर जिला उपप्रधान बनने की बधाई देते हुए ब्लाक कांग्रेस के प्रधान दीपक सलवान ,दिहाती प्रधान अमरजीत सिंह सेदोवाल,पार्षद करन महाजन ने कहा कि विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के जिला प्रधान और नरिंदर मंसू के सीनियर जिला उपप्रधान बनने से जिले के कांग्रेसी में ख़ुशी की लहर है।
उन्होंने ने कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।दीपक सालवन ने कहा यह काफी अच्छी बात है कि कांग्रेस पार्टी में इतने होनहार नेता हैं कि वह जिला प्रधान बन सकें।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्त्ता मेहनत से कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि सभी नेता एकजुट होकर आम आदमी पार्टी और भाजपा को जवाब देंगे।उन्होंने कहा गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है,अब बदलाव के मूड़ में है।
इस अवसर पर अवसर पर विधायक राणा गुरजीत के पीए बलजीत सिंह बाजवा,पीए मनप्रीत मांगट,कांग्रेस,पार्षद देशबंदु,पार्षद मनोज अरोड़ा,पार्षद मनिदर सिंह साही,पार्षद बब्बा,तरसेम लाल,नरायन वशिष्ट,सुरिंदर सिंह वालिया पार्षद गरीस भसीन,सीनियर कांग्रसी नेता कुलदीप सिंह,नगर सुधा ट्रस्ट के पूर्व चेयरमेन मनोज भसीन,डा.अवतार सिंह,सोनू पंडित,अवतार सिंह वालिया,गुरदीप सिंह बिशनपुर,मधु सूदन, पार्षद संदीप सिंह,पार्षद तरसेम लाल,टोनी भंडाल,कांग्रसी नेता अनिल शुक्ला,पार्षद शमा हंस,पार्षद उषा अरोड़ा,पार्षद कुलबीर कौर,चरणजीत हंस,तजिंदर भंडारी,पार्षद कमरजीत सिंह काका आदि ने भी विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के जिला कांग्रेस कमेटी का प्रधान और पार्षद नरिंदर मंसू को सीनियर जिला उपप्रधान बनने की बधाई दी।

