By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Politics > भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर
PoliticsPunjab

भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/14 at 9:14 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर
SHARE

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पंजाब के पटियाला से कांग्रेस की लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी महासचिव तरुण चुग, विनोद तावड़े एवं अरुण सिंह, पंजाब के भाजपा प्रभारी विजय भाई रुपाणी और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने परनीत कौर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है, वह विदेश राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं और उनके आने से निश्चित तौर पर पंजाब में भाजपा मजबूत होगी और पंजाब के लोगों का भी फायदा होगा। भाजपा में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज वह भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उन्होंने अपने लोकसभा और विधानसभा में काम किया है, पंजाब के लिए काम किया है और लोकतंत्र के लिए काम किया है। अब समय आ गया है कि हम सबको एकत्र होकर उनके साथ जुड़ना है जो हमारे देश को आगे ले जाएं, दुनिया में भारत का मान बढ़ाएं, जो हमारे बच्चों का कल बेहतर बना सकें।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत और देश को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कामों और उनकी नीतियों को देखकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा।

आपको बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही अपने बेटे और बेटी के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। परनीत कौर पंजाब की पटियाला सीट से चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं और वह राज्य में विधायक भी रह चुकी हैं। हालांकि, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उन्हें पिछले वर्ष ही निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि पंजाब में अपने जनाधार को बढ़ाने की कोशिश में जोर-शोर से जुटी भाजपा परनीत कौर को लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. लखबीर सिंह अकाली दल में हुए शामिल प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. लखबीर सिंह अकाली दल में हुए शामिल
Next Article पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?