होशियारपुर, 18 नवंबरः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुखबीर बादल और उसके साथियों ने राज्य के हित बेच दिये हैं, आम आदमी का जीवन बर्बाद कर दिया है और अब वह आम आदमी पार्टी को मलंगों की पार्टी कह कर पंजाब के नौजवानों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास बुद्धिजीवी नेता हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख संस्थाओं में पढ़ाई की है और इन सभी नेताओं ने राजनीति में आने से पहले अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी योग्यता के बखूबी सबूत दिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नेता जिनको पंजाबी के मूल शब्दों का उच्चारण तक नहीं करना आता, वह राज्य और यहाँ के लोगों के बारे निराधार टिप्पणी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने भविष्यवाणी करते हुये कहा कि लोग इन तानाशाह नेताओं से इतने ऊब चुके हैं कि उन्होंने आने वाले आम चुनावों में राज्य की सभी 13 और चंडीगढ़ की एक सीट ‘आप’ की झोली में डालने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में आकंड़ा 13-0 का होगा जहाँ 13 ‘ आप’ के हक में होंगे और बाकी पार्टियों के खाते तक नहीं खुलेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली दल के प्रमुख द्वारा उनके खि़लाफ़ मानहानि का कोई भी केस दायर करने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह बादल परिवार की करतूतों को लोगों सामने नंगा करने के लिए इस केस का स्वागत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती पार्टियाँ उनके साथ ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक साधारण परिवार के साथ सम्बन्धित हैं और लोगों की भलाई यकीनी बनाने के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को हमेशा यह विश्वास था कि उनके पास शासन करने का ईश्वरीय अधिकार है, जिस कारण उनको यह बात हज़म नहीं हो रही कि एक आम आदमी शासन को इतनी कुशलता के साथ कैसे चला रहा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लम्बा समय लोगों को मूर्ख बनाया है परन्तु अब लोग इनके भ्रामक प्रचार से प्रभावित नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने महलों या बड़े घरों में रहने वाले और ‘काका जी’ और ‘बीबा जी’ के नामों से जाने जाते नेताओं को सिरे से नकार दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मौकाप्रस्त नेता कभी भी लोगों के साथ नहीं खड़े परन्तु इन्होंने हमेशा उन लोगों का साथ दिया है जो उनके निजी हितों के लिए लाभप्रद थे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने हमेशा राज्य और यहाँ के लोगों की अपेक्षा अपने स्वार्थों को पहल दी है।

प्रधानमंत्री नरेंन्दर मोदी पर निशान साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ‘मुहावरो के मास्टर’ हैं जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान लोगों को बेवकूफ़ बनाया है। उन्होंने लोगों को याद करवाया कि मोदी की तरफ से हरेक खाते में 15 लाख रुपए देने का वायदा किया गया है परन्तु अभी तक उनकी ग़ैर योजनाबद्ध नीतियों के कारण लोगों को बहुत नुक्सान बर्दाश्त करना पड़ा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 15 लाख रुपए तो छोड़ोे, होशियारपुर के साथ लगते लोक सभा हलका गुरदासपुर के लोग 2019 में इस सीट से भाजपा की टिकट पर चुने गए अपने संसद मैंबर सन्नी दियोल का चेहरा देखने का इन्तज़ार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आज़ादी से लेकर अब तक आम जनता को मूर्ख बनाया है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने लोगों की भलाई के लिए कोई ठोस काम नहीं किया और सिर्फ़ सत्ता का आनंद लिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोग इन पार्टियों को उनके बुरे कामों के लिए कभी भी माफ नहीं करेंगे और आने वाले चुनाव में इनको और भी उपयुक्त सबक सिखाएँगे।

इस दौरान एकत्रीकरण को संबोधित करते हुएदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार का साथ देने के लिए लोगों से पूर्ण सहयोग की माँग की। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और खुशहाली की गति को बरकरार रखना समय की ज़रूरत है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए मिसाली प्रयास किये जा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों को समरण करवाया कि पद संभालने के उपरांत न तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और न ही कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कभी भी होशियारपुर आने की जहमत उठायी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने भी होशियारपुर से संसद मैंबर बन कर कभी भी इस क्षेत्र की तरफ फिर नहीं देखा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

