By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग शुरू, केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Politics > बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग शुरू, केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें
PoliticsBiharDelhi

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग शुरू, केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें

Talk Hindustan
Last updated: 2025/11/06 at 12:26 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग शुरू, केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें
SHARE

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मतदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। उन्होंने पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवाओं को विशेष बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट के अंत में लिखा, “पहले मतदान, फिर जलपान!”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी बिहार की जनता से लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की। नड्डा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की पावन धरा बिहार में आज विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान कर रहे सभी मतदाताओं व हमारे युवा साथियों से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह चुनाव बिहार में स्थिरता लाने और बिहार को विकास की पटरी पर तीव्रता से अग्रसर करने का चुनाव है। विकास की तेज रफ्तार को सतत बनाए रखना हर प्रदेशवासी की अहम जिम्मेदारी है।” नड्डा ने पोस्ट के अंत में बिहार के लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की है।

बता दें कि बिहार में हो रहे पहले चरण के मतदान के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी 18 जिलों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष गश्ती दल तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया 11 नवंबर को है। वहीं सभी सीटों के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भारगो कैंप नगर में सुनियारे की दुकान में लूट के मामले में कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारगो कैंप नगर में सुनियारे की दुकान में लूट के मामले में कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Next Article बाबा बोहड शाह जी का सालाना मेला 20 नवंबर को – बाबा गुरदीप सिंह बाबा बोहड शाह जी का सालाना मेला 20 नवंबर को – बाबा गुरदीप सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?