अमलोह : पंजाब से बड़ी खबर आ रही है की जहा पंजाब में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर सुबह-सुबह ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने साधु सिंह धर्मसोत के घर को सील कर जांच शुरू कर दी है
ईडी की यह रेड साधू सिंह धर्मसोत के अलावा जगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर भी पड़ी है, ईडी जब पर कैबिनेट मंत्री के घर पर रेड की तो घर पर उनकी पत्नी और बेटा ही मौजूद थे, कैबिनेट मंत्री घर पर नहीं मिले पर ईडी ने वहा पर जांच शुरू कर दी
पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मसोत को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।किसी को भी घर के अंदर जाने और बाहर आने की अनुमति नहीं है। कुछ टीमें धर्मसोत के करीबी और जंगलात विभाग के एक ठेकेदार, खन्ना स्थित एक करीबी और कुछ अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारी कर रही है।

