By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: नशों के विरुद्ध अग्रणी भूमिका निभाने वाले गांव नारंगवाल ने मुख्यमंत्री को डटकर साथ देने का दिया भरोसा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > ludhiana > नशों के विरुद्ध अग्रणी भूमिका निभाने वाले गांव नारंगवाल ने मुख्यमंत्री को डटकर साथ देने का दिया भरोसा
ludhianaPoliticsPunjab

नशों के विरुद्ध अग्रणी भूमिका निभाने वाले गांव नारंगवाल ने मुख्यमंत्री को डटकर साथ देने का दिया भरोसा

Talk Hindustan
Last updated: 2025/05/17 at 8:13 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
नशों के विरुद्ध अग्रणी भूमिका निभाने वाले गांव नारंगवाल ने मुख्यमंत्री को डटकर साथ देने का दिया भरोसा
SHARE
नारंगवाल (लुधियाना), 17 मई- नशों के विरुद्ध जंग में अग्रणी रहने वाले गांव नारंगवाल के लोगों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को नशों के विरुद्ध लड़ाई में अपना पूरा समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया।नशे से पीड़ित रहे अमन शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह पिछले 12 सालों से नशों का आदी था लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा नशों पर शिकंजा कसने के कारण वह इस दलदल से बाहर निकलने के योग्य हो गया है। उसने आम लोगों की भलाई के लिए जमीनी स्तर पर नशों के विरुद्ध इस जंग को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।इस मौके पर गांव ललतों कलां के परमिंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई के कारण नशा तस्करों ने यह कारोबार छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यह आम जनता की सही अर्थों में भलाई है और इसके लिए मुख्यमंत्री प्रशंसा के पात्र हैं।
गांव के एक और निवासी निखिल शर्मा ने कहा कि उसका भाई नशों का आदी था जिस कारण परिवार बेहद दुखी रहता था। उसने कहा कि वह कांग्रेस का बड़ा समर्थक था लेकिन कांग्रेस ने राज्य से नशों की इस बुराई को खत्म करने के लिए कुछ नहीं किया। उसने आगे कहा कि अब हालात बहुत बदल गए हैं क्योंकि अब नशा तस्कर अपना कारोबार छोड़कर भाग रहे हैं। सरपंच पाल कौर ने कहा कि यह नेक कार्य है क्योंकि राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई के कारण अब नशा तस्कर कहीं भी नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के लक्षित नतीजे सामने आए हैं क्योंकि राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग से गांव अब नशा मुक्त हो रहे हैं।
गांव की निवासी इंद्रबीर कौर ने कहा कि राज्य की किस्मत बदलने का श्रेय पंजाब के मुख्यमंत्री को जाता है। उसने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देकर जनसेवा में नया मापदंड स्थापित किया है। गांव के सरपंच मनजिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पहली बार नशों के विरुद्ध जंग जमीनी स्तर पर शुरू की गई है। सरपंच ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि राज्य के मुख्यमंत्री ने सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो देखकर नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध जंग सिर्फ भगवंत सिंह मान की नहीं है बल्कि यह हमारी पीढ़ियों को बचाने की जंग है।
TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੇ ਫਗਵਾੜਾ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਆਗੂ ਤੇ ਵਲੰਟੀਅਰ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੇ ਫਗਵਾੜਾ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਆਗੂ ਤੇ ਵਲੰਟੀਅਰ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ
Next Article मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब वासियों से पार्टी स्तर से ऊपर उठकर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम का साथ देने की अपील, नशा तस्करों के विरुद्ध जारी रहेगी बुलडोजर मुहिम मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब वासियों से पार्टी स्तर से ऊपर उठकर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम का साथ देने की अपील, नशा तस्करों के विरुद्ध जारी रहेगी बुलडोजर मुहिम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?