एलपीयू की पांच मुक्केबाजों ने अपने–अपने भार वर्ग में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते
यह मौका था एलपीयू के बॉक्सिंग रिंग्स में 67 भारतीय विश्वविद्यालयों के 391+ मुक्केबाजों के साथ आयोजित एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की सबसे बड़ी मुक्केबाजी प्रतियोगिता का
जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की महिला मुक्केबाजों की टीम को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2023/24 में ‘चैंपियन’ घोषित किया गया है। यह अवसर एलपीयू के बॉक्सिंग रिंग्स में आयोजित देश की सबसे बड़ी महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में से एक था। यहां, भारत के 67 विश्वविद्यालयों की 391+ महिला मुक्केबाजों ने 361 मुकाबलों के माध्यम से अपनी जीत का दावा करने के लिए 12 भार श्रेणियों के तहत प्रतिस्पर्धा की।
एलपीयू की महिला मुक्केबाजों ने चैंपियनशिप में शीर्ष पर रहने के लिए अपने-अपने भार वर्ग में 2 स्वर्ण,2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित पांच पदक जीते और अधिकतम अंक जुटाए। इस प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम को प्रथम उपविजेता घोषित किया गया; और, सीयू मोहाली तीसरे स्थान पर रही ।
इसके अलावा, एलपीयू की फ्लाई-वेट (48-50 किलोग्राम) गोल्ड विजेता महिला मुक्केबाज तमन्ना को ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ भी घोषित किया गया है।अपने हुक और मुक्कों की प्रचंड शक्ति का प्रदर्शन करते हुए, तमना नाम की एक अन्य मुक्केबाज ने भी लाइट मिडिलवेट वर्ग (66-70 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक जीता। इसमें रजत पदक विजेता दीपिका शर्मा (60-63 किग्रा) और यशी शर्मा (63-66 किग्रा) हैं। एलपीयू से एकल कांस्य पदक विजेता सकीना सलीम (75-81 किलोग्राम) हैं। इन सभी ने अपने विरोधियों के खिलाफ अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने तकनीकी रूप से मजबूत और जोरदार मुकाबलों से सभी मुक्केबाजी प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।
एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों से खेल के प्रति अपना जुनून बनाए रखने और अपने संबंधित संस्थानों और देश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया वास्तव में, एलपीयू कैंपस में आयोजित एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के कई खेल आयोजनों की सफलता के बाद, इसके परिसर में ऐसे बड़े आयोजन आयोजित करने पर हमेशा भरोसा किया जाता है।इस बार फिर चैंपियनशिप के लिए चल रही सभी गतिविधियों के बीच मुक्केबाज, प्रबंधक, सलाहकार, रेफरी और अधिकारियों सहित कई सैकड़ों प्रतिभागियों को प्रसन्नचित देखा गया।

