जालन्धर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के पांच छात्रों ने रूस के येकाटेरिनबर्ग में शीर्ष रैंकिंग वाले यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी में दो सप्ताह का समर स्कूल प्रोग्राम (एसएसपी) पूरा किया। इस अवसर को रूसी शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय द्वारा पूरी तरह से फंडिड किया गया था। कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के छात्र और प्रतिनिधि एक साथ आए।
कार्यक्रम के दौरान, एलपीयू के छात्रों ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर पूरी लगन के साथ काम किया। बी.आर्किटेक्चर के छात्र अमन गोयल और दिग्विजय सिंह ने मिलकर ‘म्यूनिसिपल वेस्ट रिसाइकिलिंग सिस्टम के कंप्रेसिंग और ब्रिक्वेटिंग के प्रोजेक्टिंग और मॉडलिंग’ पर; बी. डिजाइन प्रोडक्ट और इंडस्ट्रियल डिजाइन की छात्रा तमन्ना ने ‘ग्राहक की पसंद के आधार पर पूरक फर्नीचर उत्पादों के लिए अनुशंसा मॉडलिंग’ पर; बी. टेक सीएसई की छात्रा क्रिस्टीना बारूआ ने ‘पूर्वानुमान मांग मॉडलिंग (समय श्रृंखला विश्लेषण)’ पर; और नमन स्वास्तिक साहू ने ‘हस्तलिखित अंक पहचान मशीन लर्निंग एल्गोरिदम: बेहतर डिजिटल ट्रांसक्रिप्शन सिस्टम के लिए एक पूरे विश्लेषण’ प्रोजेक्ट पर काम किया।
सभी पांच छात्रों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टॉप स्थान हासिल किया। छात्रों ने प्रसिद्ध शिक्षकों और उद्योग के नेताओं के लेक्चरार में भाग लिया, रूस में अत्याधुनिक तकनीकों और नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विस्तार रूसी भाषा पाठ्यक्रम भी पूरा किया और सर्टीफिकेट हासिल किए।
डॉ. अशोक मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और फाउंडर चांसलर एलपीयू ने रूस में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सभी छात्रों को बधाई दी। डॉ. मित्तल ने छात्रों की उपलब्धियों की प्रशंसा की और सेमेस्टर एक्सचेंज, समर प्रोग्राम और स्टूडेंट एक्सचेंज जैसे विभिन्न अवसर प्रदान करने के लिए एलपीयू की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। एलपीयू में ये पहल छात्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने में सहायक रही हैं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक टूर भी शामिल थे, जिससे छात्रों को येकाटेरिनबर्ग शहर के जीवंत दृश्य और प्रमुख स्थलों पर जाने का मौका मिला, जिसमें ग्लोबल एक्सपो, इनोप्रोम 2024, मास्टर क्लास और म्यूजियम ऑफ मिलिट्री, यूरोप-एशिया बॉर्डर शामिल हैं। इन अनुभवों ने रूसी इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य विरासत के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। एलपीयू के सीनियर डीन और चीफ आर्किटेक्चर डॉ अतुल सिंगला ने छात्रों को प्रेरित और मार्गदर्शन किया। रूस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आर्किटेक्टर राजेंद्र कुमार, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन के डायरेक्टर और प्रोफेसर ने किया।

