करतारपुर (जसवंत वर्मा )हरे कृष्ण मंदिर पक्का बाग में 5 जुलाई को यूथ फेस्टिवल मनाया जा रहा है।इस यूथ फेस्टिवल की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। इस यूथ फेस्टिवल में कीर्तन, आध्यात्मिक चर्चा और प्रश्न उत्तर राउंड होगा, जिसमें युवा अपने जीवन में आ रही मुश्किलों के बारे में प्रश्न पूछ कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
इसके बाद भक्तगण एक आध्यात्मिक नाटक का भी मंचन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में लजीज प्रसादम वितरित किया जाएगा।
आज के इस युग में जहां युवा नशा और गलत संगति में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। हरे कृष्ण प्रचार समिति की तरफ से किया जाने वाला यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। करतारपुर के सभी युवा इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।l

