करतारपुर 6 जुलाई (जसवंत वर्मा) हरे कृष्ण प्रचार समिति की तरफ से हरे कृष्ण मंदिर पक्का बाग करतारपुर में यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। युवाओं को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने के लिए और जीवन जीने की सही कला सिखाने के लिए इस यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित भरत हर्षिकेश प्रभुजी जी ने युवाओं को समाज में प्रचलित बुराइयों से बचने के लिए भगवान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और भगवान और उनके अवतारों के बारे में तर्क सहित समझाया और बताया कि भगवान की भक्ति में उच्च रस है जिसे लेकर कोई भी व्यक्ति गंदा रस नहीं लेता और समाज की बुराइयां उसे छू नहीं पाती।
इसके बाद हरे कृष्ण प्रचार समिति के भक्तों ने एक नाटक का मंचन किया जिसने दिखाया गया कि कैसे मोबाइल विद्यार्थियों का समय खराब कर रहा है और युवा गलत दिशा में जा रहे हैं। इस नाटक के माध्यम से भक्तों ने युवाओं को गलत रास्ते न जा कर जीवन के सही अर्थ को जानने का संदेश दिया। इसके बाद हरे कृष्ण महामंत्र पर सभी युवाओं ने खूब नृत्य किया और आनंद लिया। अंत में युवाओं ने स्वादिष्ट प्रसादम का आनंद उठाया।
हरे कृष्ण मंदिर पक्का बाग करतारपुर में हर रविवार को संडे फेस्टिवल मनाया जाता है जिसमें लोगों को भक्ति करने और आध्यात्मिक पथ पर चलने को प्रेरित किया जाता है और भगवान की सेवा कैसे की जाती है ये सिखाया जाता है। इस अवसर पर परम करुणा, अमल पुराण प्रभु, पुनीत, वरुण, अंकित, वंश, कृष्ण, हैरी, हर्ष, रितेश, सचिन, अर्श, आशु, अभी, सरबजीत, गणेश, युगांश, देवेन, कुश, देव, स्टीव, संतोख, नितेश, अमित, परवीन, करण, सतनाम, उपस्थित थे।

