सैंट्रल हल्के आधीन मंडी फैंटनगंज रोड पर आज सुबह तड़के बिल्डिंग विभाग ने बड़ी कारवाई की जहां सैंट सोल्जर स्कूल के सामने एक पुराने घर को रिपेयर करने की आढ़ में वहां कमर्शिय़ल बिल्डिंग तैयार की जा रही थी
जिसका नक्शा नगर निगम से मंजूर नहीं करवाया गया था बिल्डिंग विभाग के एटीपी सुखदेव वशिष्ट की ओर से प्राप्टी मालिक को नोटिस जारी कर काम बंद करने के लिए कहा गया था मगर न तो काम बंद हुआ और न ही नोटिस का ज्वाब मिला।
प्राप्टी मालिक ने तौ कहा कि वह पुराने घर को रिपेयर करवा रहे है तथा कोई नया निर्माण नहीं कर रहे मगर मौके पर बड़े बड़े पिल्लर खड़े करके शटरिंग की जा रही थी और बीते सप्ताह यहां लैंटर डाल दिया गया।
एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने मामले की पूरी रिपोर्ट कमिशनर अभिजीत कपिलेश को भेजी जिसके बाद अवैध बिल्डिंग को डिमोलिश करने के आदेश दिए गए।
आज सुबह 6 बजे बिल्डिंग विभाग के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स लेकर लक्ष्मी सिनेमा वाली सड़क पर पहुंचे इस कारवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था टीम को यह भी नहीं बताया गया था कि कारवाई कहां की जानी है तांकि मौके पर कोई विरोध का सामना न करना पड़े।
जब डिच मशीने सैंट सोल्जर स्कूल के पास पहुंची तो वहीं रुकने के लिए कहा गया और कोर्नर वाली बिल्डिंग पर दोनो डिच मशीनों ने कारवाई शुरु कर दी। और बिल्डिंग को गिरा दिया गया

