करतारपुर (जसवंत वर्मा ) सिविल सर्जन जालंधर डॉ. राजेश गर्ग के दिशा-निर्देशों के तहत तथा एस.एम.ओ. करतारपुर डॉ. सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में आज सीएचसी करतारपुर में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया। यह दिवस आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जालंधर कैंट के सहयोग से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता पोस्टर बनाए गए। इस दौरान डॉ. जैक्सन, बीईई राकेश सिंह तथा नर्सिंग ट्यूटर संध्या, लवप्रीत कौर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सिमरनजीत कौर ने बताया कि यह दिवस “ए हैप्पी माउथ इज ए हैप्पी लाइफ” थीम के तहत मनाया गया, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए मुंह की स्वच्छता के महत्व को उजागर करता है। इस मौके पर डॉ. जैक्सन द्वारा मरीजों को सही तरीके से दांत साफ करने, नियमित डेंटल चेकअप तथा स्वस्थ आदतों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने आए हुए मरीजों के दांतों की जांच भी की।

