करतारपुर, ( जसवंत वर्मा) तीज का त्योहार सावन महीने में महिलाओं द्वारा बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष मनाया जाता है भारतीय और पंजाब की संस्कृति में इसकी बहुत ही अपनी महत्वता है की महिलाओं द्वारा तीज का पावन त्यौहार सूरियां मदिंर के हाल में बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ डॉ उमा सैदा, प्रवीण पाठक, रितु गौतम, सिम्मी सूरी की देखरेख में मनाया गया ।
सर्वप्रथम संकीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने प्रभु महिमा का गुणगान किया, उसके पश्चात महिलाओं ने तीज एवं पंजाबी लोकगीतों पर खूब डांस किया ,तीज के कार्यक्रम में महिलाओं ने गिद्दा बोलियां पेश कर पंजाब की संस्कृति की झलक पेश की|महिलाओं ने सोलह सिंगार कर इस कार्यक्रम की रोनक को बढाया, महिलाओं के लिए खानपान का भी पूरा प्रबंध किया गया था|
इस मौके पर डॉ उमा सैदा, प्रवीन पाठक रितु गौतम ने आई हुई सभी महिलाओं लड़कियों को इस पावन त्यौहार की बधाई दी व कहा कि हमें अपनी विरासत व संस्कृति को कभी भी भूलना नहीं चाहिए सभी त्यौहार हमें मिलजुल कर मनाने चाहिए|
इस मौके पर सिम्मी सूरी, लवली बावा, उमा शर्मा, सुधा हांडा, तरसेम जोशी, पार्षद कोमल अग्रवाल, अंजना कुमरा, सीमा गौतम, रीना गौतम, ज्योति छाबड़ा, कविता धीमान, रेनू पाठक ,बिनटी पाठक ,मोना जोशी ,कांता रानी सूरी, श्वेता जैन ,निशु बावा ,सुनीता अरोड़ा, शालू बावा , माधुरी बावा ,चारु बावा , अनुराधा ठाकुर ,शैली अरोड़ा, कृतिका शर्मा, सुषमा रानी, नीतिका गुप्ता, गीता भनोट, हरषा सूरी, खुशप्रीत कौर ,दृष्टि आनंद, पूनम कुमरा, रजनी मल्लहन, मीनाक्षी मल्लहन , नितिका गौतम, मोनिका कालिया, पार्षद सुनीता रानी , राजविंदर कौर, अलका पुरी, अनुराधा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी ।

