करतारपुर 24 मई (जसवंत वर्मा) करतारपुर के वार्ड नंबर 8 के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी वरुण बावा के चुनाव का मोर्चा अब औरतों में भी संभाल लिया है। बावा परिवार की औरतें, तथा सहयोगी औरतों ने वार्ड नंबर 8 के गली मोहल्ले में घर घर जाकर वरुण बावा के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर औरतों ने कहा कि जल्दी ही पंजाब सरकार औरतों के खाते में जरनल कैटेगरी को 1000 रुपए तथा एस सी औरतों को ₹1500 डालने जा रही है।
जिन औरतों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है चुनाव के बाद वरुण बावा उन औरतों का जल्दी ही रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 के मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों को सरकारी सुविधा लेने के लिए जगह-जगह धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। वरुण बाबा द्वारा उन्हें पूरा करवा ने की कोशिश की जाएगी । औरतों द्वारा प्रचार करने पर वरुण बाबा को काफी मजबूती मिली है।

