करतारपुर (जसवंत वर्मा ) नगर कौंसिल के चुनाव खत्म हो चुके हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 9 वार्डो से जीत प्राप्त हुई है। अब सबकी नज़रें हैं कि करतारपुर नगर कौंसिल को प्रधान कब मिलेगा। वरणीय है कि गत चार वर्षो से करतारपुर नगर कौंसिल के प्रधान की सीट खाली पड़ी है जिससे करतारपुर शहर के विकास कार्य काफी प्रभावित हुए हैं।
लेकिन प्रधान कब बनेगा कोई नहीं जानता। शहर निवासियों की मांग है कि बलकार सिंह जल्दी से जल्दी प्रधान की खाली पड़ी सीट को भरे तथा जो भी प्रधान बने वह पूरा समय देकर शहर के अधूरे पड़े विकास कार्य को पूरा कराये। शहर में बरसात की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है पहले बरसात से पहले ही सारे चैंबरों की सफाई करवाई जाती थी जाती थी जिससे जल भराव कम होता था। इस बार चैंबरों की सफाई अभी तक शुरू नहीं की गई है। कई सड़कों का बहुत बुरा हाल है। जिनको नया बनाना बहुत जरूरी है।
बाजारों में अतिक्रमण की समस्या बहुत ज्यादा है। ऐसी ही कई और समस्याओं के समाधान के लिए नगर कौंसिल में प्रधान का होना बहुत जरूरी है। शहर निवासी आशा करते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में नगर कौंसिल को प्रधान मिल जाएगा।

