करतारपुर 10 जून ( जसवंत वर्मा) करतारपुर के वार्ड नंबर 2 से नव निर्वाचित पार्षद जतिन शर्मा को आज मां भगवती सेवा समिति के प्रधान संदीप भाटिया, धीरज सक्सेना, अनिल शर्मा, रिकी सेठ, गुरमिंदर सिंह सनी, राजेश शर्मा,बंकेश शर्मा इत्यादि ने सम्मानित किया। इसी तरह प्राचीन हनुमान मंदिर में मंदिर कमेटी के सतनाम लहर, रोहित गौड़, धीरज सक्सेना, अनिल शर्मा, संदीप भाटिया, गगन पुरेवाल, पंडित जी इत्यादि द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह बारादरी बाजार एसोसिएशन करतारपुर की ओर से पार्षद जतिन शर्मा को माता रानी की चुन्नी व स्मृति चिन्ह देकर रामा कृष्णा मंदिर में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद जतिन शर्मा ने कहा कि मैं आप सब की उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा इस अवसर पर रिशु बाहरी, इशू बाहरी, अनिल सिंघल, सनी शर्मा, मनु शर्मा, राजू आनंद, राजकुमार राजी, सुनीत भाटिया, धीरज सक्सेना, करण शर्मा, संदीप भाटिया, अनिल शर्मा, रिकी सेठ, बंकेश शर्मा,गगन पुरेवाल, दीपक रावत, गुरमिंदर सिंह सनी, लवली बस्सी, राजेंद्र सिंह भुई, पंडित जी इत्यादि उपस्थित थे।

