जालंधर : पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए आज मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जो कि शाम 4 बजे तक होगा,जिस में चुनाव का रिजल्ट भी आज शाम को ही होगा, और शाम तक पूरे पंजाब में पंच सरपंच चुन लिए जाएंगे, प्रदेश में कुल 13937 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। इस बार चुनाव के बजाय बैलट पेपर से हो रहे हैं। बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी है।
वहीं सुरक्षा के हिसाब से हर पोलिंग बूथ पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए, पंचायत चुनाव में 96 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की तरफ से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
3798 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए
पंचायत चुनावों के सरपंच पद के उम्मीदवारों की ओर से कुल 20147 नामांकन वापस ले लिए गए हैं, जबकि पंच पद के 31381 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं। सरपंच पद के लिए 25,588 और पंच पद के लिए 80,598 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा 3,798 सरपंच और 48,861 पंच बिना किसी विरोध के चुने गए
2368 उम्मीदवार मैदान में
मंगलवार को जिले की 269 में से 227 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पद के लिए चुनाव होगा। जिसके लिए 557 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले के कुल 2073 पंचों में से 870 सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। जबकि 146 को राज्य चुनाव आयोग ने स्थगित कर दिया है और शेष 1057 वार्डों में 2368 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

