कपूरथला (गौरव मढ़िया ) अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में निकाली गई विशाल राम जी की शोभायात्रा जिसमें कपूरथला वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने अपने पार्टी के पदाधिकारियों व् कार्यकर्तायों सहित हिस्सा लिया इस मौके पर कार्यक्रम के प्रबंधक हिंदू नेता अनिल शुक्ला ,दीपक मदान ,रमन मल्होत्रा ,संदीप पंडित इन सभी के साथ राणा जी ने कदम से कदम मिलाकर पूरे कपूरथला में राम जी की पालकी के साथ चलकर पूरे कपूरथला वासियो का अभिनंदन किया और कपूरथला को राम के रंग में रंगने पर और कपूरथला में राम की आस्था में विश्वास रखने वाले सभी सनातन प्रेमियों को बधाई दी

इस मौके पर राणा गुरजीत सिंह ने कहा इस तरह के शोभायात्राओं के जरिए हम लोग आपसी भाईचारा और प्रेम का सुधार्य बनाए रख सकते हैं इस तरह के प्रोग्राम करने पर और इस तरह की भव्य शोभा यात्रा निकालने पर राणा गुरजीत सिंह ने शोभायात्रा के कार्यक्रम के प्रबंधकों को हार्दिक बधाई दी और कहा यह सभी प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने सभी लोगों को एक ही धागे में जोड़ दिया उन्होंने कहा अनिल शुक्ला, दीपक मदान, रमन मल्होत्रा और संदीप पंडित यह लोग बधाई के पात्र हैं जिन लोगों ने इतनी मेहनत के साथ पूरे कपूरथला को राम जी की भक्ति में सरोवर होने का मौका दिया इस तरह के आयोजन हमेशा होने चाहिए जिससे एक भक्ति की लहर चलती है और कपूरथला में बुरी शक्तियों का नाश होता है उन्होंने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि कपूरथला वास हमेशा से धर्म के साथ जुड़े हैं और कपूरथला एक धार्मिक नगरी बन चुका है

