करतारपुर 23 मई (जसवंत वर्मा) करतारपुर नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 8 से आम आदमी प्रत्याशी वरुण बावा ने मोहल्ला अकालगढ़ में एक नुक्कड़ बैठक रखी जो की एक रैली का रूप धारण कर गई। बड़ी गिनती में लोगों ने वहां पहुंचकर वरुण बावा को समर्थन दिया।
इस अवसर पर विधायक बलकार सिंह, मार्केट कमेटी जालंधर के चेयरमैन हरपाल सिंह पाल, आप नेता हेमू शर्मा ने वार्ड वासियों से वरुण बावा के लिए वोट मांगे। अपने संबोधन में विधायक बलकार सिंह ने कहा आप सब लोग वरुण बावा को जीताये, मैं आपके वार्ड के विकास के लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा 26 में दिन मंगलवार को सभी लोग झाड़ू के निशान पर मोहर लगाकर वरुण बावा को जीताये।
इस अवसर पर सुनील सनौत्रा, कमल, जॉनी,गोरा, नितिन,राकेश, राजन, रजनी, संतोष, खुशी, सुधा, प्रेम, परमजीत,विकास, बबली, तरसेम जोशी,श्वेता जैन, सतविंदर सिंह, विजय कुमार, कमल नयन,अजय बाहरी, आनंद परिवार, इत्यादि बड़ी गिनती में वार्ड निवासी उपस्थित थे।

