कपूरथला ( गौरव मढ़िया ) रियासती शहर कपूरथला के सिविल अस्पताल में कई दफ्तरों के दरवाजे खिड़किया तोड़ कर अज्ञात चोरो ने हज़ारो रुपए का सामान चोरी करने का समाचार प्राप्त हुआ है मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना का तब मालूम हुआ जब सुबह ड्यूटी पर आये कर्मिओ ने दरवाजे खिड़किया टूटे हुए देखे।जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजीव पराशर द्वारा पुलिस को सूचना देने के उपरांत थाना सिटी -2 अर्बन एस्टेट पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि सिविल अस्पताल कपूरथला में आये दिन दो पहिया वाहनों की चोरी की बढ़ रही घटनाओ तथा अस्पताल में लगे कीमती सामान पर चोरों द्वारा हाथ साफ करने का सिलसिला जारी है।हालांकि पुलिस के सुरक्षा के दावे भी बरकरार है।लेकिन इन घटनाओ से मालूम होता है कि चोर बेखौफ है।इसी क्रम में बीती रात सिविल अस्पताल के विभिन्न विभागों को निशाना बनाते हुए चोरो ने सिविल सर्जन ऑफिस, डी एच ओ ऑफिस,ट्रेनिंग हाल व डी आई ओ ऑफिस के दरवाजे खिड़किया तोड़कर हजारों रुपए के समान चुराया है।
इस बात की जानकारी देते हुए डी एच ओ डॉ राजीव पराशर ने बताया कि जब वह सुबह ऑफिस आये तो देखा कई दरवाजे खिड़किया टूटी हुई थी।और पानी के पाइप,ए सी के गैस पाइप,बाथरूम से नल व लोहे के पाइप, ऑफिस के कागजात व अन्य सामान चोरी हुआ है। जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी कई बार हुई चोरी की घटना के बारे पुलिस को सूचित किया जाता रहा है।
आज भी एसएसपी कपूरथला को एक शिकायत सिविल सर्जन की तरफ से भेजी जा रही है।थाना सिटी -2 SHO बलजिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में हुई चोरी की घटना के संबंध में पुलिस टीम जांच कर रही है।और सिविल हस्पताल में लगे सी सी टीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।जिससे चोरो का कोई सुराग मिल सके

