By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने को कहा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने को कहा
Jalandhar

केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने को कहा

Talk Hindustan
Last updated: 2023/12/28 at 8:15 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने को कहा
SHARE

आयुष्मान योजना अधीन और अस्पतालों को इनपैनलड करने को कहा

जालंधर, 28 दिसंबर : भारत के कानून एवं न्याय, संसदीय कार्य एवं संस्कृति बारे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वीरवार को जिले में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने को कहा ताकि कोई भी योग्य लाभपात्री जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।

यहां जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक करते केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिले में चल रही केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को दी जा रही सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशासन द्वारा योजनाओं को उचित ढंग से लागू करने और योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाने पर संतोष व्यक्त किया।

श्री मेघवाल ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, स्मार्ट सिटी परियोजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना , उज्ज्वला आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले के 89.80 प्रतिशत परिवारों के कवर होने पर संतोष व्यक्त किया और इस योजना अधीन और प्राईवेट अस्पतालों को इनपैनलड करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पी.एम. विश्वकर्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों की गतिविधियों के स्तर की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर लोगों को इन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि अधिक से अधिक आवेदको को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में विभिन्न लोक कल्याण योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसके अलावा समय-समय पर लोगों को इन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अदित्या उप्पल,अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एस.डी.एम. जै इंद्र सिंह, सिविल सर्जन डा. जगदीप चावला और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਟਰਾਂਸਫਾਰਮ ਦਾ ਚੋਰੀਸ਼ੁਦਾ ਤੇਲ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ 02 ਕਾਬੂ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮ ਦਾ ਚੋਰੀਸ਼ੁਦਾ ਤੇਲ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ 02 ਕਾਬੂ
Next Article ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਸ. ਗੁਰਦਿੱਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ ਨੇ ਬਾਜੀਗਰ ਬਸਤੀ ਦੀ ਸੜਕ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਵਾਇਆ ਸ਼ੁਰੂ ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਸ. ਗੁਰਦਿੱਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ ਨੇ ਬਾਜੀਗਰ ਬਸਤੀ ਦੀ ਸੜਕ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਵਾਇਆ ਸ਼ੁਰੂ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?