कैबिनेट मंत्री ने गांव लिद्दडां और भठ्ठे में लगाए कैंप के दौरान दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की
पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार वैन से लोगों को किया जा रहा है जागरूक
गांव भट्ठे में बड़ी गिनती में लोग आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
करतारपुर/जालंधर 10 फरवरी: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के नागरिकों को उनके घरों पर नागरिक सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई विशेष पहल ‘आप दी सरकार आप दे द्वार’ करतारपुर हलके के गांव लिद्धडां और गांव भठ्ठे में विशेष कैंप लगाए गए। इस दौरान लगाए विशेष कैंपों के दौरान लोगों को प्रदान की जा रही नागरिक सेवाओं का जायजा लेते हुए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि लोग इन कैंपों को भारी जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

पंजाब सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर गांव भट्ठे में बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, जिनका कैबिनेट मंत्री ने स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि इससे जहां लोगों को अपना काम करवाने के लिए दफ्तरों में जाने से राहत मिलेगी, वहीं उनका कीमती समय भी बचेगा। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत विशेष कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है और उन्हें आने वाली कठिनाइयों को सुनकर उनका तुरंत समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू किया गया है, जिसका लोगों द्वारा भारी जन समर्थन मिल रहा है। इन कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।.

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि इसके अलावा लोगों को पंजाब सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए प्रचार वैन से जागरूक किया जा रहा है ताकि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कैंपों में प्राप्त पात्र आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित कर लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गांव लिद्धडां में आयोजित विशेष कैंप के दौरान प्रदान की जा रही नागरिक सेवाओं का लाभ उठाने आए ग्रामीणों ने कहा कि लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय है । इससे लोगों और सरकार में विश्वास के बंधन को मजबूत कर रहा है।

