करतारपुर 11जुलाई (जसवंत वर्मा ) जीएसटी विभाग की धकेशाई के विरोध में करतारपुर शहर के सभी व्यापारीयों ने एकत्रित होकर विभाग की कारगुजारी रोष व्यक्त किया। तथा सरकार से मांग की गई के अवसर शाही को नकेल डाली जाए।तथा व्यापारियों को बिना वजह परेशान ना किया जाए। इस मौके पर करतारपुर शहर के व्यापारियों ने कहा कि करतारपुर का व्यापार पहले ही ठप है।छापेमारी करके जीएसटी विभाग व्यापारियों को परेशान कर रहा है।
यदि जीएसटी विभाग ने छापेमारी बंद ना की तो सभी व्यापारी अपनी दुकानों को ताले लगाकर चाबियां विभाग को सौंप देंगे। इस अवसर पर ननू छाबड़ा,मानव छाबड़ा, फर्नीचर संगठन के प्रधान मनजीत सिंह, प्रदीप अग्रवाल,नितिन अग्रवाल, मनीष ओहरी,राजेंद्र कालिया, राजू बावा ,हीरा छाबड़ा, नीरज सूरी,गगन छाबड़ा,हैप्पी नारंग, सतनाम सिंह विरदी, सनी छाबड़ा,अनीश अग्रवाल,मनीष सिंगला,अगमजोत सिंह, इत्यादि बहुत सारे व्यापारी उपस्थित थे।

