* पूरे भारत से 52 लॉ विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
* इस अवसर पर बॉम्बे, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली उच्च न्यायालयों के चार माननीय न्यायाधीश उपस्थित रहे
*क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर की टीम ने प्रतियोगिता जीती; जबकि, पंजाब यूनिवर्सिटी (रीजनल कैंपस) लुधियाना की टीम उपविजेता घोषित हुई
जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपने स्कूल ऑफ लॉ और शांति देवी मित्तल ऑडिटोरियम में 5वीं गेवेल्ड मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसका शीर्षक “गेवेल्ड” था। इस कार्यक्रम में 15 भारतीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 52 प्रमुख कानून संस्थानों के 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य लॉ के स्टूडेंट्स को अपने वकालत कौशल और कानून के व्यावहारिक ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए एक विशाल मंच प्रदान करना था।
इस वर्ष की विवादास्पद समस्या “समाज में रहने वाले निर्दोष लोगों द्वारा सामना किए जाने वाले सामाजिक-आपराधिक मुद्दे” पर केंद्रित थी प्रतियोगिता तीन दिनों तक चली, जिसके दौरान प्रतिभागियों को जूरी के रूप में काम करने वाले प्रतिष्ठित न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के एक पैनल के सामने अपने मामलों पर बहस करनी थी। विद्यार्थियों ने अपने तर्क और प्रतितर्क प्रस्तुत किए, गवाहों से जिरह की और अपने मामलों का समर्थन करने के लिए सबूत प्रदान किए।
समापन दिवस पर, प्रतियोगिता के अंतिम दौर का निर्णय राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी ; बॉम्बे उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति नितिन आर. बोरकर; और, बॉम्बे उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश मकरंद सुभाष कार्णिक ने किया जूरी सदस्य स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत तर्कों की गुणवत्ता से प्रभावित हुए। एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल दिन की सम्मानित अतिथि थीं।
दिल्ली उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश, माननीय न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था ; जहां, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल, जो खुद भी एक वकील हैं, ने साझा किया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं लॉ स्टूडेंट्स को वास्तविक दुनिया की सेटिंग में कानूनी पेशे का शानदार अनुभव प्रदान करती हैं। यहां, विद्यार्थी अपने द्वारा अर्जित ज्ञान को लागू कर सकते हैं और उभरते वकीलों के रूप में अपना कौशल विकसित कर सकते हैं।
प्रतिभागी स्टूडेंट्स ने विभिन्न श्रेणियों में एक लाख रुपये के पुरस्कार जीते क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर की टीम को प्रथम विजयी पुरस्कार; और, पंजाब विश्वविद्यालय (क्षेत्रीय परिसर) लुधियाना को उपविजेता घोषित किया गया। डॉ बी आर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सोनीपत के श्रेयश दुबे को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार मिला; पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल पुरस्कार जीता; और, सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज (जालंधर) की जसमीन कौर को मिला।
माननीय न्यायाधीशों ने कानून के स्टूडेंट्स के साथ वार्तालाप भी किया और समलैंगिक विवाह, किशोरों के संबंध, ट्रांसजेंडर स्थिति और अन्य सहित समाज में प्रचलित मुद्दों पर उनकी राय जानी। यह प्रतियोगिता सीखने का एक बेहतरीन अनुभव साबित हुई, क्योंकि सभी स्टूडेंट्स ने शीर्ष न्यायपालिका से बहुत कुछ सीखा यह प्रतियोगिता एलपीयू के स्कूल ऑफ लॉ का प्रमुख आयोजन है, जो गंभीर समसामयिक मुद्दों और आपराधिक न्यायशास्त्र के लगातार विकसित हो रहे क्षेत्र के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है।
एलपीयू के स्कूल ऑफ लॉ में मूट कोर्ट सोसाइटी (एमसीएस) मूट कोर्ट गतिविधियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए व्यावहारिक उपाय करती है। एमसीएस को इंट्रा-मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं, अंतर-विश्वविद्यालय मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं के साथसाथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर परीक्षण वकालत प्रतियोगिताओं की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
—

