करतारपुर 10 अक्टूबर (जसवंत वर्मा ) विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट अनुसार 11के वी सिटी फीडर करतारपुर की जरूरी मरम्मत के कारण 11 अक्टूबर दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।इस लाइन पर चलने वाले एरिया जीटी रोड,बलजोत नगर, बारादरी बाजार, गंगसर बाजार,किशनगढ़ रोड,गुप्ता कॉलोनी, बानिया बाजार, आदर्श नगर, कतनी गेट,सरपंच कॉलोनी, बोहड वाला मोहल्ला, किला कोठी साइड इत्यादि इलाकों की बिजली बंद रहेगी।इसकी जानकारी सहायक इंजीनियर उप मंडल करतारपुर नंबर 1 द्वारा दी गई।

