जालंधर के थाना लांबड़ा में दिवाली की रात झगड़े के बाद गुस्साई पत्नी ने फावड़े से हमला कर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात लांबड़ा के गांव ललिया खुर्द में हुई है। मृतक की पहचान मस्सी मसूर के रूप में हुई है। मरने वाले व्यक्ति के 4 बच्चे हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया।
गांव में घटी घटना के बाद मोहल्ला निवासीयों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद थाना लांबड़ा के एसएचओ टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे । सुबह सुबह फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि जांच में पता चला कि देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए और वारदात के बाद महिला बच्चों को छोड़कर वहां से फरार हो गई। सिर पर चोट लगने के कारण व्यक्ति का काफी खून बह गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस फरार चल रही पत्नी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। गांव वालो ने बताया की परिवार कई साल पहले झारखंड से आया था और जालंधर के लांबड़ा में किसान के पास काम कर रहा था।

