करतारपुर 14 अगस्त (जसवंत वर्मा )श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 के सबंध मे मंदिर श्री राधा कृष्ण जी मोहल्ला लोहारा करतारपुर से 14 अगस्त को तीसरी प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें सबसे पहले शिव मंदिर कमेटी करतारपुर के सदस्यों की ओर से पूजा अर्चना करवाकर तीसरी प्रभात फेरी का आरंभ किया गया। फिर लड्डू गोपाल जी का भव्य स्वागत डॉ सुनील परिवार डॉ मीनाक्षी ,वरुण बावा परिवार के वरुण बावा सानवी बावा , सुरेंद्र बावा, लवली बावा, शालू बावा,,मिंकू बावा, माधुरी बावा, बोबी छाबड़ा, परवीन छाबड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा परिवार, प्रिंस अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, परिवार, प्रदीप अग्रवाल परिवार, लाहौरी राम सूरी परिवार, (सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कॉलोनी, ) राकेश अरोड़ा परिवार गेंदा मोहल मे अपने अपने निवास स्थान पर किया।
श्रद्धालुओं द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत फूलों की बरखा से किया गया तथा विभिन्न व्यंजनों के लंगर लगाए गए। प्रभातफेरी दौरान भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए भजन गाए गए जिससे जिधर से भी प्रभात फेरी गुजरी सारा माहौल कृष्णमय हो गया। भारी वर्षा में भी श्रद्धालु प्रभात फेरी में डटे रहे।इस अवसर पर कृष्ण वासिल, अशोक बिट्टू सनोत्रा ,प्रमोद धीमान, बलराम धीमान, राज कौशल,राम जी आनन्द,,पंडित वरिन्दर शर्मा, अजय सक्सैना, नीरज सक्सैना, पंकज सनोत्रा,दीपू, दीपक शर्मा, रजनीश सूद,शोभित नितिन, शाम शर्मा,लवली,राजू आनंद, केवल कृष्ण, मास्टर अमरीक सिंह, सागर, बॉबी छाबड़ा , बोध प्रकाश , सुनीता सभरवाल, पूजा, चंद रानी, कांता वर्मा,रेखा, सुनीता
रानी,विशाल,राजीव शर्मा,अन्य भक्तजन मौजूद थे।

