करतारपुर ( जसवंत वर्मा )संत फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल करतारपुर के स्पेशल विभाग के स्पेशल छात्रों ने लवली इंस्टिट्यूट जालंधर में आयोजित पंजाब स्टेट स्पेशल ओलंपिक गेम्स में रेवलेन सिस्टर शांति तथा मैडम मीना एवं मैडम बेवी की निगरानी में भाग लेकर भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें रिले रेस में जस्करन, अरण, बलजोत सिंह,आरव, हरजीवन सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नवरीन ने वॉकिंग में पहला स्थान, हरजीवन सिंह ने रेस और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त किया। हरप्रीत ने वॉकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मिनी जैवलीग में जसकरन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर सबको यह सोचने पर विवश किया कि यह बच्चे किसी से भी कम नहीं है। साथ ही साथ बोचिया गेम में नवरीन कौर, हरजीत सिंह,बलजोत सिंह,अरन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ,जबकि स्कूल ने इस प्रतियोगिता में ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया।

