जालंधर, 14 अक्तूबर (टॉक हिंदुस्तान): गत 12 अक्तूबर को गांव
हसनमुंडा रोड पर एक फाइनैंस कम्पनी के कर्मचारी के पास से
मोटरसाइकिल सवारों ने करीब डेढ़ लाख की नकदी लूटने की घटना को
करतारपुर के डी.एस.पी. सुरिंद्र पाल धोगड़ी की रहनुमाई में इंस्पैक्टर
रमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर हल कर दिया है।
सर्बजीत सिंह बाहिया पुलिस कप्तान (जांच) ने बताया कि पुलिस
को दी गई शिकायत में एक लोन कम्पनी के कर्मचारी सुखदीप सिंह
निवासी बिजलपुर थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर जो गत 12 अक्तूबर
को गांवों से कर्ज की किस्त लेने मोटरसाइकिल आया था, ने शिकायत
दी थी
कि 2 मोटरसाइकिलों पर 4 अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 1.58 लाख रुपए, मोबाइल एवं पर्स छीनकर ले गए। इस पर शिकायत के आधार पर
ए.एस.आई मनजीत सिंह ने करतारपुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
इस दौरान पता चला कि शिकायतकर्त्ता सुखदीप सिंह ने ही अपने साथी कश्मीर सिंह निवासी कमालपुर, समाना जिला पटियाला की मिलीभगत से खुद को लूटने की झूठी कहानी गढ़ी है इस पर पुलिस ने सुखदीप सिंह और उसके साथी कश्मीर सिंह को उक्त मामले में गिरफ्तार कर लिया गया

