करतारपुर 25 सितंबर (जसवंत वर्मा ) महामाई के नवरात्र के संबंध में प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में प्राचीन शिव शंकर धर्मशाला कमेटी द्वारा प्रधान दीपक कुमार की देखरेख श्री दुर्गा स्तुति के पाठ का आयोजन किया गया इस दौरान हमीरा कपूरथला से पधारे जोगिंदर एंड पार्टी ने बहुत ही सुंदर से श्री दुर्गा स्तुति का पाठ कर बैठे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया इस दौरान माता रानी के लगे जयकारों से सारा मंदिर परिसर गूंज उठा ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद प्रिंस अरोड़ा एवं उनकी पत्नी पार्षद ज्योति अरोड़ा थी जिसे पंडित उमाशंकर द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाई और बाद प्रबंधक कमेटी द्वारा माता रानी की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत हमीरा से पहुंचे जोगिंदर एंड पार्टी द्वारा श्री दुर्गा स्तुति का पाठ बहुत ही सुंदर ढंग से किया और बैठे दर्जनों श्रद्धालुओं को माता रानी के रंग में रंग दिया उसके उपरांत भजनों की ऐसी तान छेड़ी की बैठे श्रद्धालुजन झूम उठे। उसके उपरांत आरती पूजन का प्रसाद बांटा गया इस दौरान ठंडे मीठें दूध का भी लंगर लगाया गया।अंत में प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।
इस दौरान पंडित उमाशंकर प्रधान दीपक कुमार , सिकंदर लाल, अश्विन शर्मा, दिनेश कुमार, नवीन कुमार नीना, कालू वर्मा ,शिव दर्शन कुमार मास्टर अमरीक सिंह, के अलावा बिंदर, सरिता वर्मा , ज्योति जगपाल , रीटा वर्मा , पूजा शारदा ,बीना रानी, आशा वर्मा, डॉ उमां सैदा, मीना सेखडी, खुशविंदर कौर ,अनु अरोड़ा शैली शर्मा, नैंसी, प्रीति, लिज्जा, कुसुम, डोली, सुनीता, निर्मला ,पुष्पा , नीलम वर्मा , ईशा, अनु, रजनी, कमलेश रानी, कोमल , सोनिया ,गीता, पुष्पा रानी, सृष्टि , गरिमा, रेखा अग्रवाल ,ज्योति , ज्योति, संजना , कृष्णा ,साहिल नंदिनी, के अलावा दर्जनों महिला श्रद्धालु उपस्थित थी।

