चेयरमैन अब्दुलबारी सलमानी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, पदाधिकारियों को जनसेवा का मिशन सौंपा गया*
*सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर दोबारा भारी बहुमत से सत्ता में वापसी का दावा*
जालंधर, 13 जून, पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के स्टेट सदस्यों, जिला चेयरमैनों और वाइस चेयरमैनों की पहली परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आज स्थानीय सर्किट हाउस, जालंधर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अब्दुलबारी सलमानी ने की, जबकि पंजाब के विभिन्न जिलों से आए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए सामाजिक एवं जनहित कार्यों की जानकारी साझा की तथा मुस्लिम समाज सहित आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन अब्दुलबारी सलमानी ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने इतिहास रचते हुए पहली बार मुस्लिम समाज को इतनी बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाना है जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाएं।
अब्दुलबारी सलमानी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौर में छोटे-छोटे पदों के लिए भी सिफारिश और धनबल का बोलबाला रहता था, जबकि आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में सिफारिश या व्यक्तिगत प्रभाव की कोई जगह नहीं है, बल्कि केवल कार्य और जनसेवा को प्राथमिकता दी जाती है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएं और ईमानदारी, पारदर्शिता तथा सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के कारण आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों में भी भारी बहुमत के साथ पुनः सत्ता में आएगी।
बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अब्दुलबारी सलमानी ने मीडिया के विभिन्न सवालों के तार्किक और प्रभावशाली जवाब दिए तथा मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं चेयरमैन मालेरकोटला शहबाज राणा, मोहम्मद असलम (लुधियाना), डॉ. चमन कुरैशी (श्री फतेहगढ़ साहिब), परवेज खान (जालंधर), रियाजुद्दीन (अमृतसर), इस्लाम अली (राजपुरा), अनवर अली (लुधियाना), अरशद खान, असगर अली, अब्दुल (रूपनगर), सरजीत खान, बरकत अली (गुरदासपुर), खुर्शीद अहमद (अमृतसर), मेहरबान अली, कमाल दीन, मोहम्मद फरमान (धारीवाल), अब्दुल रहमान, राजेंद्र खान भट्टी, शफी मोहम्मद, सौदागर खान, मोहम्मद सरफराज, मुनीर अहमद, इनामुल्लाह खान, शहजाद सलमानी, अफगान सलमानी सहित पंजाब भर से आए अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

