करतारपुर 4 फरवरी( जसवंत वर्मा ) श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति करतारपुर द्वारा एवं शहर निवासियों के सहयोग से भगवान शिव पार्वती जी का विवाह महोत्सव किला कोठी चौक करतारपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी संबंध में 15 फरवरी दिन इतवार को भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह पालकी यात्रा किला कोठी चौक करतारपुर से आरंभ होकर पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए वापस किला कोठी चौक पर आकर समाप्त होगी। करतारपुर शहर निवासियों को पहली बार महाकाल बाबा जी की भव्य पाल की दर्शन कराए जाएंगे। पालकी यात्रा दौरान भजन गायक महंत सोनू भोलेनाथ का गुणगान करेंगे। रात्रि को 6 से 8:00 तक नंदू जंगम बाबा जी भगवान शिव जी तथा पार्वती जी का विवाह करेंगे। रात्रि 8:00 बजे से भजन गायक गिल सिस्टर, तथा इंटरनेशनल गायक दीप जी प्रभु इच्छा तक भोलेनाथ का गुणगान करेंगे। भोलेनाथ का भंडारा अटूट चलेगा

