करतारपुर 18 दिसंबर( जसवंत वर्मा) हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीलकंठ सेवादल, कश्यप राजपूत सभा करतारपुर की ओर से शहीदों की याद में वार्षिक दूध का लंगर 23 दिसंबर दिन मंगलवार को रेलवे रोड करतारपुर पर लगाया जाएगा। इस संबंध में नीलकंठ सेवादल के प्रधान राजकुमार अरोड़ा, कश्यप राजपूत सभा के प्रधान अशोक कुमार बिट्टू, नाथी सनोत्रा, ने बताया अमर शहीद बाबा मोतीराम मेहरा एवं परिवार की महान शहादत को समर्पित गर्म दूध का लंगर 23 दिसंबर को रेलवे रोड करतारपुर मे शाम 5:00 बजे से लगाया जाएगा।

