– चुनाव कर्मचारियों को मतदाताओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
– कहा, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग की हिदायतों की सख्ती से पालना की जाए
जालंधर, 13 दिसंबर : चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती नयन ने आज 14 दिसंबर 2025 को जिले में करवाई जा रही जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए विभिन्न केंद्रों का दौरा करके पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का जायजा लिया गया। लाइलपुर खालसा कॉलेज में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर में बातचीत करते हुए चुनाव पर्यवेक्षक ने समूह चुनाव कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन, मेहनत और गंभीरता से निभाने के लिए कहा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस मौके पर श्रीमती नयन द्वारा पोलिंग पार्टी रवाना करने संबंधी प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया गया और चुनाव प्रक्रिया को सही ढंग से संपन्न करवाने के लिए चुनाव कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की गई।

इसके उपरांत चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा कई पोलिंग स्टेशनों का दौरा करके मतदाताओं के लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें।उन्होंने पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के किए प्रबंधों का भी जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए पूरी प्रक्रिया पर बारीकी से निगरानी की जाए।
चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि जिला परिषद के 21 और 11 पंचायत समितियों के 188 जोनों के लिए 14 दिसंबर 2025 को वोट डाले जा रहे है। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी डायरेक्टर रोजगार ब्यूरो नीलम महे भी मौजूद थी।

