By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जिला प्रशासन ने शुरू की गणतंत्र दिवस की तैयारियां, 26 जनवरी को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा फहराएंगे झंडा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जिला प्रशासन ने शुरू की गणतंत्र दिवस की तैयारियां, 26 जनवरी को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा फहराएंगे झंडा
Jalandhar

जिला प्रशासन ने शुरू की गणतंत्र दिवस की तैयारियां, 26 जनवरी को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा फहराएंगे झंडा

Talk Hindustan
Last updated: 2024/01/09 at 8:56 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
जिला प्रशासन ने  शुरू की गणतंत्र दिवस की तैयारियां, 26 जनवरी को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा फहराएंगे झंडा
SHARE

जिला स्तरीय समागम में झांकियां भी होगी आकर्षण का केंद्र, समागम की रिहर्सल 15 जनवरी से

जालंधर, 9 जनवरी: : जिला प्रशासन ने 26 जनवरी को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा. अमित महाजन ने मंगलवार को जिला अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने को कहा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जिला स्तरीय समागम के मुख्य अतिथि होंगे, जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्टेडियम में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे।

यहां जिला प्रशासकीय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नवर ने कहा कि समागम के दौरान पंजाब पुलिस, पंजाब होम गार्ड, एन.सी.सी. (लड़के एवं लड़कियां) आदि टुकड़ियां मार्च पास्ट में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक पेशकारी पर निर्णय लेने हेतु एक समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर आधारित झाकियां भी आयोजन का हिस्सा होंगी।.

सांस्कृतिक भिन्नताओं के अलावा, पी.टी. शो भी आयोजित किया जाएगा। इस प्रोग्राम में लगभग 2000 छात्र भाग लेंगे। साथ ही समागम रिहर्सल 15 जनवरी से होगी और फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रूट डाईवर्ट, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा आदि के समय पर प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नगर निगम को समागम वाले स्थान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने और जिला मंडी अधिकारी को समागम वाले स्थान पर पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समागम के दौरान लोगों की सुविधा के लिए दवाओं और स्थायी एम्बुलेंस सहित मैडीकल टीमों को तैनात करने को कहा। इसके साथ ही पी.एस.पी.सी.एल को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान निर्बाध बिजली स्पलाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान उप मंडलाधिकारी मैजिस्ट्रेट डा. जय इंद्र सिंह, नगर निगम के ज्वाईंट कमिश्नर पुनीत शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव : डिप्टी कमिश्नर ने पटवारियों को वोटर रजिस्ट्रेशन का काम अभियान अधीन करने के दिए निर्देश , 29 फरवरी तक करवाई जा सकती है रजिस्ट्रेशन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव : डिप्टी कमिश्नर ने पटवारियों को वोटर रजिस्ट्रेशन का काम अभियान अधीन करने के दिए निर्देश , 29 फरवरी तक करवाई जा सकती है रजिस्ट्रेशन
Next Article प्रशासन ने आधुनिक फूड स्ट्रीट हब के लिए आदर्श नगर का चुनाव किया प्रशासन ने आधुनिक फूड स्ट्रीट हब के लिए आदर्श नगर का चुनाव किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?