By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: डिप्टी कमिश्नर ने वाहन चालकों को हाईवे के किनारे वाहन न पार्क करने के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > डिप्टी कमिश्नर ने वाहन चालकों को हाईवे के किनारे वाहन न पार्क करने के दिए निर्देश
Jalandhar

डिप्टी कमिश्नर ने वाहन चालकों को हाईवे के किनारे वाहन न पार्क करने के दिए निर्देश

Talk Hindustan
Last updated: 2025/08/22 at 8:54 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
डिप्टी कमिश्नर ने वाहन चालकों को हाईवे के किनारे वाहन न पार्क करने के दिए निर्देश
SHARE

निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

गांव की सड़कों के हाईवे पर मार्जिग प्वाइंट्स पर वाहनों की गति कम करने के लिए ठोस कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए

जालंधर, 22 अगस्त: हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी वाहन चालक हाईवे के किनारे अपना वाहन पार्क न करे।

जिला प्रशासकीय परिसर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हाईवे के किनारे खड़े वाहनों से दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। उन्होंने सचिवों आरटीए, आरटीओ, पुलिस और सड़क सुरक्षा बल के अधिकारियों को ऐसे वाहनों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा, उन्होंने हाईवे के किनारे बने ढाबों के मालिकों को भी सख्त निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि वाहन ढाबे की पार्किंग के अंदर ही खड़े हों ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि ढाबे के बाहर हाईवे पर खड़े वाहन के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो संबंधित ढाबा मालिक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

डा. अग्रवाल ने संबंधित विभागों को गांवों की हाईवे से जुड़ने वाली सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी गांवों की सड़कें हाईवे से मिलती हैं, वहां वाहनों की गति कम करने के लिए साइनबोर्ड, रंबल स्ट्रिप, रोड स्टड आदि लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को इस संबंध में जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा। इसके अलावा, उन्होंने दिन के समय शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने के भी निर्देश दिए।

डा. अग्रवाल ने कहा कि हाईवे पर किसी भी वाहन के खराब होने की स्थिति में लोग मदद के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 या आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, सड़क जाम, अनाधिकृत कट, ट्रैफिक लाइटों की समस्या और सुझावों के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9646-222-555 पर संदेश भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त समस्या या सुझाव को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा।

डा. अग्रवाल ने बैठक में एसडीएम और एनएचएआई द्वारा प्रस्तुत ब्लैक स्पॉट की सूची की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को उन्हें ठीक करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने को कहा। डिप्टी कमिश्नर ने सुरक्षित स्कूल नीति के अनुपालन, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे में गाड़ी चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान और जागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की।

एसडीएम आदमपुर विवेक कुमार मोदी (अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास), सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण बलबीर राज सिंह, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम जालंधर सुमनदीप कौर, एआरटीओ विशाल गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article यूके के सांसद ढेसी ने एनआरआई मंत्री अरोड़ा से मिलकर प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों पर की चर्चा यूके के सांसद ढेसी ने एनआरआई मंत्री अरोड़ा से मिलकर प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों पर की चर्चा
Next Article अनूठी पहल: ‘चेतना विद्यार्थी यात्रा’ के तहत 150 छात्रों ने विभिन्न सरकारी विभागों के दफ्तरो का किया दौरा अनूठी पहल: ‘चेतना विद्यार्थी यात्रा’ के तहत 150 छात्रों ने विभिन्न सरकारी विभागों के दफ्तरो का किया दौरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?