करतारपुर (जसवंत वर्मा) करतारपुर के नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सभी 15 वार्डों में मेहनती, ईमानदार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। यह विचार सिटी कांग्रेस के प्रधान गोपाल सूद ने बताते हुए कहा प्रत्याशियों के चुनाव में करतारपुर कांग्रेस के इंचार्ज सेवा मुक्त एसएसपी राजेंद्र सिंह, तथा टीम ने बड़ी मेहनत से अच्छे प्रत्याशियों का चुनाव कर मैदान में उतारा है। सूरज ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी सफाई व्यवस्था सीवरेज स्ट्रीट लाइट इत्यादि को दुरुस्त रखने में नाम कम रही है।

