करतारपुर ( जसवंत वर्मा ) प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में चैत्र मास के नवरात्रि बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाए जाएंगे, इस संबंध में मंदिर कमेटी के प्रधान दीपक कुमार ने बताया प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में चैत्र माह के नवरात्रे श्रद्धापूर्वक मनाए जाएंगे । जिसके कार्यक्रम इस प्रकार हैं,19 मार्च से 26 मार्च 2026 तक मनाए जाएंगे इसके संबंध में माता चिंतपूर्णी की पावन ज्योति 23 मार्च को लाई जाएगी उनका स्वागत सुबह 10 बजे गौशाला मंदिर में किया जाएगा और प्राचीन शिव मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ पावन ज्योति लाई जाएगी । *पावन ज्योति 23 से 26 मार्च तक प्राचीन शिव मंदिर परिसर में विराजमान रहेगी ! संपूर्ण कार्यक्रम : 19 मार्च वीरवार को ज्योति प्रचंड की जाएगी,।
21 मार्च शनिवार को 3 बजे श्री सुंदरकांड का पाठ गायिका रमेश रानी जी द्वारा किया जाएगा ,23 मार्च सोमवार10 बजे माता चिंतपूर्णी की ज्योति का आगमन एवं स्वागत तथा गौशाला परिसर से शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।23 मार्च रविवार दोपहर 2 बजे से श्री दुर्गा स्तुति का पाठ श्री जोगिंदर जी हमीरा वालो द्वारा किया जाएगा।, 24 मार्च दिन मंगलवार को 3 बजे से महिला मंडली मुरार एवं विजय राजन जी द्वारा माता रानी का गुणगान किया जाएगा,25 मार्च बुधवार को सातवें नवरात्र दोपहर 3 बजे से गायक राजन राज खुशप्रीत एंड पार्टी गुणगान करेंगे ,26 मार्च वीरवार सुबह 10 बजे नवमी पर कंजक पूजन का आयोजन किया जाएगा। दीपक कुमार ने माता के भक्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभी कार्यक्रमों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद हासिल करें।

