करतारपुर, 20 नवंबर (जसवंत वर्मा ) राष्ट्रीय राजमार्ग करतारपुर- सराय खास के बीच स्थित डेरा बाबा बोहड शाह जी का सालाना मेला आज दिन वीरवार (जेठा वीरवार) को बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक मुख्य सेवादार प्रधान, बाबा गुरदीप सिंह जी की देखरेख में मनाया गया।इस मौके पर जानकारी देते हुए प्रबंधक कमेटी के प्रधान बाबा गुरदीप सिंह , वॉइस प्रधान एडवोकेट नवीन जैन, लविश अग्रवाल ने बताया कि बाबा बोहड शाह जी के मुख्य सेवादार बाबा तारा सिंह जी की 28 वीं सालाना बरसी जोकि 20 नवंबर 2025 दिन वीरवार को बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक दरबार बाबा बोहड शाह जी में मनाई गई। और बाबा जी का मेला बड़ी ही धूमधाम से करवाया गया,

सुबह 10:00 बजे झंडे की रस्म की गई , चिराग रोशन शाम 4:00 किया गया। हजारों की गिनती में श्रद्धालुओं ने बाबा जी के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर इंटरनेशनल गायक कमल खान , गायक परवेज़ आलम, गायक मुकेश इनायत, व गिल सिस्टर ने दरबार में हाजिरी लगाते हुए बाबा जी का गुणगान किया। मंच संचालन की सेवा एंकर मोहित कपूर (खली) द्वारा निभाई गई ।
इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए, फलो ,पकोड़े, तथा अन्य कई प्रकार के लंगर अटूट लगाए गए। इस अवसर पर बाबा चरणजीत सिंह, शिंगारा सिंह ,अश्वनी आनंद, लविश कुमार, भूपेंदर कुमार, अमित छाबरा ,सुरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, गुलशन कुमार, सतपाल ,अंकुश भल्ला सहित अन्य प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

