क्लस्टर और नोडल अधिकारियों के साथ रोजाना सुबह-शाम खेतों का दौरा करने के आदेश
नकोदर (जालंधर), 04 नवंबर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा और एस.डी.एम. नकोदर श्रीमती इरविन कौर ने आज सबडिवीजन में पराली को लगाई गई आग को फायर ब्रिगेड बुलावर बुझाया गया।

उन्होंने आज नकोदर हलके के अलग-अलग गांवों का दौरा किया, इस दौरान गांव शाह सलेमपुर और शाहपुर में किसानों ने पराली को आग लगाई थी जिस संबंधी अधिकारियों द्वारा नकोदर नगर कौसिंल के कार्य साधक अधिकारी ने मौके पर फायर ब्रिगेड बुला कर आग बुझाई । उन्होंने पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए।

उन्होंने नकोदर में तैनात क्लस्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि पराली की आग रोकने के लिए डियूटी पर तैनात अधिकारी रोजाना सुबह-शाम अलॉट किए गए गांवों का दौरा करें और आग से संबंधित मामला ध्यान में आने पर तुरंत उचित कार्रवाई करें।

