करतारपुर (जसवंत वर्मा ) श्री रामलीला कमेटी करतारपुर की ओर से 41 वा दशहरा महोत्सव सूखा तालाब करतारपुर मे , एवं श्री रामचरित्र मंचन डी ए वी प्राइमरी स्कूल करतारपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में श्री रामलीला कमेटी के चेयरमेन प्रदीप अग्रवाल, प्रधान सुधीर वालिया ने बताया 14 सितंबर को श्री हनुमत ध्वजारोहण शाम 4:00 बजे माता शीतला मंदिर गंगसर बाजार से आरंभ होगा।

16 सितंबर को डी ए वी प्राइमरी स्कूल में भूमि पूजन किया जाएगा, 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रात्रि 9:00 से 12:00 बजे तक श्री राम चरित्रमंचन किया जाएगा, 2 अक्टूबर को दशहरा महा उत्सव सूखा तालाब करतारपुर में मनाया जाएगा, 2 अक्टूबर को रात 7:00 बजे राज तिलक बूटे शाह जी की बगीची करतारपुर में किया जाएगा।

