महानगर के जालंधर-पठानकोट नेशनल हाइवे काला बकरा के पास सुबह दो ट्रकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हाइवे पर दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ट्रक बीच हाईवे पर पलट गए। इस हादसे में फिलहाल किसी के जानी-नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
हाइवे पर दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद भारी जाम लग गया है। जिसके कारण लोगों को भारी ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ट्रकों को हटाने का काम जारी है।

