करतारपुर 5 अगस्त (जसवंत वर्मा) माइल इंस्टीट्यूट इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करतारपुर मैं चुनरी चूड़ी व तीज की मस्ती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य मेहमान अमरजीत कौर पार्षद थी उनके साथ पार्षद ज्योति अरोड़ा पार्षद मनजिंदर कौर भी पहुंची। इंस्टिट्यूट की ओर से इन सब का भव्य स्वागत किया गया। इंस्टिट्यूट के विद्यार्थी पूरे सज धज कर पंजाबी पहरावे में पहुंचे।
इंस्टिट्यूट के छात्रों ने गिद्धा, भांगड़ा, डांस,गीत संगीत, फैंसी ड्रेस पेश किया। समागम में तीज की रानी रिया बेदी को चुना गया। फर्स्ट रनरअप श्वेता जैन, सेकंड रनरअप आशी पाल को चुना गया।बाद में मिठाई वह माल पूरे बाटे गए। इस अवसर पर मैडम मोनिता ढींगरा ,पार्षद अमरजीत कौर, पार्षद ज्योति अरोड़ा, पार्षद मनजिंदर कौर,तथा माइल् इंस्टिट्यूट का स्टाफ स्टाफ,एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

