जालंधर, 1 जुलाई: हॉकी इंडिया के सह-अध्यक्ष, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के जालंधर (केंद्रीय) हल्का प्रभारी नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी सोसाइटी द्वारा हॉकी खेल और खिलाड़ियों के विकास में किए गए उल्लेखनीय योगदान की खूब प्रशंसा की है। सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू के अनुसार सुरजीत ग्रीष्मकालीन हॉकी कोचिंग कैंप-2025 का समापन समारोह सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बरलटन पार्क, जालंधर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथिआम आदमी पार्टी के जालंधर (केंद्रीय) हल्का प्रभारी नितिन कोहली ने कैंप में भाग लेने वाले 4 से 16 वर्ष की आयु के 200 से अधिक युवा खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 1984 में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन सुरजीत सिंह की याद में स्थापित इस सोसाइटी ने पिछले 41 वर्षों से हॉकी के विकास में अहम भूमिका निभाई है। कोहली ने इस कोचिंग कैंप युवा हॉकी प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कोहली ने बताया कि जालंधर के बरलटन पार्क में 2 नए एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड समेत एक फाइव-ए-साइड ग्राउंड इसी वित्त वर्ष मैं तैयार हो जाएंगे, जिससे जालंधर शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि वह हॉकी इंडिया के साथ बातचीत करके अगले साल जालंधर में अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करवाने का प्रस्ताव रखेंगे। आम आदमी पार्टी की नगर सुधार ट्रस्ट, जालंधर की चेयरपर्सन राजविंदर कौर ने कहा कि यह हॉकी कैंप सरकार के ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान का हिस्सा है, जो युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करके स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर सुरजीत हॉकी सोसाइटी के महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, सचिव **रनबीर सिंह टुट, वित्त सचिव रनदीप गुप्ता, तथा कोच युधवीर सिंह जोनी, प्रोफेसर बलविंदर सिंह, परदीप कौर, सीता देवी, नरेश कुमार, बिंदु, जतिंदर सिंह, नवजोत सिंह (सारे कोच) आदि मौजूद रहे।