By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: रणजीत सिंह खोजेवाल भाजपा के जिला प्रधान नियुक्त होने पर समर्थको ने फूलों के बुके देकर किया स्वागत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > रणजीत सिंह खोजेवाल भाजपा के जिला प्रधान नियुक्त होने पर समर्थको ने फूलों के बुके देकर किया स्वागत
Jalandhar

रणजीत सिंह खोजेवाल भाजपा के जिला प्रधान नियुक्त होने पर समर्थको ने फूलों के बुके देकर किया स्वागत

Talk Hindustan
Last updated: 2022/12/21 at 8:37 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
रणजीत सिंह खोजेवाल भाजपा के जिला प्रधान नियुक्त होने पर समर्थको ने फूलों के बुके देकर किया स्वागत
SHARE

पार्टी की सेवा का सौभाग्य मिला: रणजीत सिंह खोजेवाल

कपूरथला(गौरव मढ़िया )मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने कपूरथला में बड़ा बदलाव करते हुए मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमेन रणजीत सिंह खोजेवाल को भाजपा का जिला प्रधान नियुक्त किया है।

खोजेवाल के नाम की घोषणा बुधवार शाम को की गई।जिला प्रधान बनने के बाद रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि उन्हें पार्टी की सेवा करने का सौभाग्य मिला है।इसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के दिल से आभरी हैं।केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को घर-घर व जन-जन तक पहुंचना उनका मुख्य उद्देश्य है।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के संगठन को मजबूत कर तैयार करना है।लोगों के बीच जाकर उनके मुद्दे उठाने हैं।पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है।सभी वर्गों को सरकार के खिलाफ लामबंद करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में भाजपा अभी से जुट गई है।नगर निगम चुनाव उसकी तैयारियों को परखने के लिए सेमीफाइनल की तरह होगा।इस चुनाव में संगठन ने मंत्र दिया किया है कि हर बूथ पर 20 यूथ अर्थात प्रत्येक बूथ पर 20 सक्रिय युवा कार्यकर्ता नामित किए जाएंगे।

उन्होंने ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्त्ता अब क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से सीधे जुड़ेंगे।लोगों की स्थानीय समस्याओं को जानने के साथ उनके समाधान के लिए भी पहल करेंगे।जनता किस तरह का प्रतिनिधि चुनना चाहती है उसका फीडबैक लेकर संगठन को देंगे।खोजेवाल ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।

कमजोर बूथों पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ऐसे बूथ चिह्नित करेंगे,जो कमजोर हैं।इन बूथों पर निवास करने वाले जागरूक मतदाताओं को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।साथ ही उपलब्धियां गिनाईं जाएंगी।बूथ अध्यक्ष और उनकी टीम को डिजिटल रूप से अपडेट करने की तैयारी की गई है।

खोजेवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है,लेकिन तैयारियों में अभी से जुटना है।इस बार प्रदेश 13 की 13 सीटें जीतनी हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मंचदा,सुल्तानपुर लोधी के हल्का इंचार्ज करनजीत सिंह आहली,आईटी सेल के प्रदेश उपप्रधान विकी गुजराल,जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,पूर्व पार्षद राजिंदर धंजल युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सन्नी बैंस ने भाजपा हाईकमांड का खोजेवाल को उनकी संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए भाजपा का जिलाप्रधान पद पर नियुक्त किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सरबजीत सिंह मक्कड़ ने केंद्रीय मंत्री शेखावत और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष उठाया लतीफ़पुरा का मुद्दा सरबजीत सिंह मक्कड़ ने केंद्रीय मंत्री शेखावत और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष उठाया लतीफ़पुरा का मुद्दा
Next Article ओपन डोर चर्च खोजेवाल द्वारा क्रिसमस के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा ओपन डोर चर्च खोजेवाल द्वारा क्रिसमस के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?