करतारपुर 17 सितंबर (जसवंत वर्मा) नगर कौंसिल करतारपुर में लेखाकार की पोस्ट खाली थी आज साहनेवाल से बदली होकर आए लेखाकार सुधीर पाल ने अपना पदभार संभाल लिया है। आज नगर कौंसिल के सभी कर्मचारीयों जिन में अमर सिंह, रमनदीप, जसकीरत कौर जस्सी , सोनिया, आरुषि, आरोहित खोसला, जितेंद्र विग निशु , राहुल, अजय बैंस, विशाल शर्मा , इत्यादि ने फूलों का गुलदस्ता देकर नए आए लेखाकार सुधीर पाल का स्वागत किया। आज नगर कौंसिल कर्मचारियों द्वारा नगर कौंसिल परिसर में पौधे भी लगाए गए।

