जालंधर : थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन पड़ते इलाके सीआईए स्टाफ देहाती पुलिस के कार्यालय में बनी पार्किंग में गोली चलने से सब इंस्पैक्टर की मौत हो गई
मिली जानकारी के मुताबिक देहात पुलिस का सब इंस्पैक्टर अपनी कार मेंबैठकर अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक चली गोली उसके सिर में लगी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सब इंस्पैक्टर भूपेंद्र सिंह भोगपुर के रूप में हुई है।
थाना 2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्यवाही करते हुए मृतक सब इंस्पैक्टर भूपेंद्र सिंह का शव सिविल अस्पताल में भेज दिया है और उनके परिवार वालो को भी सूचित कर दिया है
और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर की कार और सरकारी पिस्टल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

