By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: चाइना डोर बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सूचना देने वाले को मिलेगा 25 हजार रुपए का नकद इनाम, पंजाब प्रदूषण निवारण बोर्ड ने चलाया चेकिंग अभियान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > चाइना डोर बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सूचना देने वाले को मिलेगा 25 हजार रुपए का नकद इनाम, पंजाब प्रदूषण निवारण बोर्ड ने चलाया चेकिंग अभियान
Jalandhar

चाइना डोर बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सूचना देने वाले को मिलेगा 25 हजार रुपए का नकद इनाम, पंजाब प्रदूषण निवारण बोर्ड ने चलाया चेकिंग अभियान

Talk Hindustan
Last updated: 2025/01/13 at 9:18 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
चाइना डोर बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सूचना देने वाले को मिलेगा 25 हजार रुपए का नकद इनाम, पंजाब प्रदूषण निवारण बोर्ड ने चलाया चेकिंग अभियान
SHARE

– चाइना डोर/सिंथेटिक सामग्री से बनी डोर बेचने की जानकारी मोबाइल नंबर 98789-42033 या टोल फ्री नंबर 18001802810 पर कॉल करके इनाम राशि करे प्राप्त

जालंधर, 13 जनवरी: चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जालंधर ने आज दुकानों पर छापेमारी की। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय जालंधर के एक्सियन संदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रतिबंधित डोर की जांच के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया है, ताकि इस डोर के इस्तेमाल को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस प्रतिबंध के बावजूद इस डोर को बेचने वालों पर 10 हजार से 15 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चाइना डोर बेचने वालों की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार सिंथेटिक सामग्री से बनी डोर/ चाइना डोर बेचता है तो बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय-1, जालंधर के मोबाइल नंबर 98789-42033 या बोर्ड के टोल फ्री नंबर 18001802810 पर सूचित करके बोर्ड द्वारा घोषित इनाम राशि प्राप्त की जा सकती है उन्होंने कहा कि बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने चाइना डोर के उपयोग, बिक्री और स्टॉक को रोकने के लिए आज जालंधर शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों पर छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि किसी भी दुकानदार के पास से सिंथेटिक सामग्री से बनी कोई चाइना डोर/ नहीं मिली। चेकिंग के दौरान टीम द्वारा दुकानदारों को प्रतिबंधित डोर न बेचने व स्टॉक न करने के बारे में भी जागरूक किया । उन्होंने कहा कि बोर्ड की टीम ने पतंग और डोर बेचने का कारोबार करने वाले दुकानदारों को सरकार के आदेशों का सख्ती से पालन करने को कहा।उन्होंने कहा कि सरकार ने चाइनीज डोर के उत्पादन, बिक्री, भंडारण, खरीद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है, क्योंकि इससे कई दुर्घटनाएं होती है।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पार्षद समयबद्ध ढंग से करवाए जनता की मुश्किलों को हल : मोहिंदर भगत पार्षद समयबद्ध ढंग से करवाए जनता की मुश्किलों को हल : मोहिंदर भगत
Next Article केएमवी में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार केएमवी में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?